फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिला स्तरीय जूडो में तनविका व यश बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को सोनकपुर स्टेडियम में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालिकाओं के 25 किलो भार वर्ग में तनविका प्रथम, मायरा द्वितीय व मानवी तृतीय स्थान पर रहीं। 30 किलो से अधिक भार वर्ग में मान्या प्रथम, हिमांशी द्वितीय स्थान पर रहीं। 35 किलो से अधिक भार वर्ग में लगन प्रथम, कविता द्वितीय व परी तृतीय स्थान पर रहीं। 40 किलो से अधिक भार में सुहानी प्रथम, कनिका द्वितीय, राधिका और तनवी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 50 किलो से अधिक भार में लकी प्रथम, 55 किलो से अधिक भार वर्ग में गुन्नी चौधरी प्रथम व ख्याति द्वितीय स्थान पर रहीं।
बालकों में 25 किलो से अधिक भार में कार्तिक प्रथम, रूद्राक्ष द्वितीय स्थान पर रहे। 30 किलो से अधिक भार में हिमांशु प्रथम, आदित्य द्वितीय व आयुष्मान तृतीय स्थान पर रहे। 35 किलो भार में यश प्रथम, अभिनव द्वितीय, अथर्व व विराट संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 40 किलो से अधिक भार वर्ग में यश प्रथम, हर्षित द्वितीय व अभिनव तृतीय स्थान पर रहे। 50 किलो भार वर्ग में आयुष पहले, अर्पित दूसरे और आशु तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 55 किलो भार वर्ग में आदित्य पहले, सत्यम दूसरे और शुभ व दुष्यंत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

निर्णायक के रूप में रुचि अग्रवाल, प्रिया दिवाकर, निशांत, पिंटू सैनी, अंजलि, श्रद्धा रहे। इस मौके पर ब्लाइंड पेरा नार्मल जूडो संस्था के सचिव सुहेल अहमद, क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार, सचिव विश्नोई, नेहा सिंह, आसिफ सिद्दीकी आदि कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें