मुरादाबाद। युवा कल्याण विभाग की जनपदीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में गांवों की खेल प्रतिभाओं का दबदबा रहा। कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, वॉलीबाल में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। चक्का फेंक प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में लवी ने प्रथम, सानिया ने द्वितीय और स्वाति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वेटलिफ्टिंग में खुशी, तानिया, प्रीति ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में 50 किग्रा वर्ग में जिया, 53 किग्रा में नीतिका, 55 किग्रा में रशिका कसाना, 57 किग्रा में मुस्कान कसाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में मानसी चौधरी, 400 और 800 मीटर दौड़ में अंजू, 1500 मीटर में ज्योति पाल प्रथम स्थान पर रहीं। लंबी कूद में कनक चौधरी, गोला फेंक में सानिया प्रथम स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अभिषेक पाल, 1500 मी. में दीपक चौधरी, 3000 मी. में मोनीस, 800 मीटर में शाने अली, 200 मी. में अजीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अमित, गोला फेंक और चक्का फेंक में मनोज प्रथम रहे। वेटलिफ्टिंग बालक वर्ग में 35 किग्रा में सुमित कुमार, 61 किग्रा में हिमांशु प्रजापति, 67 किग्रा में पृथ्वी सिंह, 73 किग्रा में अमन सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में 53 किग्रा में ऋषभ दिवाकर, 57 किग्रा में रिंकू, 61 किग्रा में रविंद्र, 65 किग्रा में मनवीर, 70 किग्रा में इरशाद प्रथम रहे। बालक वर्ग में वॉलीबाल में ठाकुरद्वारा और कबड्डी में मुरादाबाद ब्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में वॉलीबाल में मुरादाबाद और कबड्डी में छजलैट ब्लॉक प्रथम रहे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सीडीओ आनंद वर्धन ने किया। जबकि समापन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत कर किया। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव अजय पाठक, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिव कुमार, नरेश चौहान आदि मौजूद रहे।