मुरादाबाद। जिला सैनी सभा, शाक्य, कुशवाहा, मौर्य शिक्षक समूह के तत्वावधान में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सावित्री बाई फुले के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। समारोह में समाज के मेधावी बच्चों को प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्म्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पारस सैनी ने योगासन करा बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग करने के लिए जागरूक किया। डॉ. दिलीप कुमार सैनी, डॉ. अजीत कुमार मौर्य, पवन सैनी, मेघा सैनी, दिपाली सैनी ने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में लाखन सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह सैनी, शिवचरन सैनी ने किया। इस दौरान विनोद सैनी, जयपाल सैनी, मंजू सैनी, मोहनलाल सैनी, करन सिंह सैनी, प्रकाश वीर सैनी मौजूद रहे। संवाद