फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकी : फ्री स्टाइल में आकाश, बैक स्ट्रोक में लव अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में हुआ। बालक वर्ग का संयोजक महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज व बालिका वर्ग का संयोजक रामचंद्र शर्मा बालिका विद्यालय रहा। सीनियर बालक वर्ग में फ्री स्टाइल तैराकी में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के आकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पीएलजेएल रस्तोगी इंटर कॉलेज के लव कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में संदीप प्रथम व सुजल द्वितीय स्थान पर रहे। बैक स्ट्रोक में लव ने प्रथम व अमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में अंशुमन यादव विजयी रहे। इस मौके पर महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार शुक्ल रामचंद्र कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य हेमलता ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। निर्णायक मंडल में सुमित कुमार शर्मा, राहुल कुमार, राजपाल सिंह, अंजू रानी, रेखा मौजूद रहीं। खेल का सफल संचालन तैराकी कोच रवि कुमार ने किया। प्रतियोगिता में मेजर राजीव ढल, अनूप कुमार अग्रवाल, प्रखर, श्यामवीर सिंह, लक्ष्मी चौहान व प्रतुल शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें