मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद की तरफ से बृहस्पतिवार को धूमधाम से तीज और राखी उत्सव का आयोजन एक रेस्टोरेंट में किया गया। इस दौरान क्लब की तरफ से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान श्वेता रस्तोगी तीज क्वीन चुनी गई, जबकि रेनू रस्तोगी दूसरे नंबर पर रही।
क्लब की तरफ से आयोजित तीज उत्सव में सभी सदस्या परिधानों में नजर आई। इस दौरान नृत्य और गायन प्रतियोगिता के साथ-साथ राखी विद थाल सज्जा, पतंग बनाना आदि शामिल रहा। हर प्रतियोगिता में क्लब की सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान क्लब की सभी सदस्यों ने मिलकर तंबोला और सरप्राइज गेम भी खेला। क्लब की अध्यक्षा शुभी रस्तोगी ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन वो तथा क्लब की सचिव ज्योति अग्रवाल ने मिलकर संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल हुई प्रतिभागियों में विजेता की घोषणा करने की जिम्मेदारी का निर्वहन राखी शर्मा और भूमिका शर्मा ने अदा की। इस दौरान पीडीसी आशा सिंह, सुनीता गुप्ता, रीना गोयल, सोना गुप्ता, श्वेता रस्तोगी, रेनू सैनी, कल्पना गुप्ता, शिवानी पाठक, सुनीता भदौरिया, नीलम गर्ग, कृष्णा राज, सोनिया गुप्ता, संगीता विश्नोई, इंदरा गुप्ता, शशि भाटिया, सुगंध कपूर, इंदू गुप्ता, आरती, शक्ति गुप्ता आदि मौजूद रही। संचालन पूनम रस्तोगी ने किया।