फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सफाईकर्मी शिक्षक से भिड़ा, गाली गलौज के बाद किया कॉलेज में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

किसान इंटर कॉलेज में शनिवार को सफाईकर्मी शिक्षक से भिड़ गया। इससे कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ। प्रधानाध्यापक ने डायल 112 पर कॉल कर दी। पुलिस सफाईकर्मी को चौकी अगवानपुर ले गई।
विज्ञापन

अगवानपुर के किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक विजेंद्र सिंह के मुताबिक शनिवार को सफाईकर्मी शराब का सेवन करके कॉलेज में ड्यूटी पर आया था। गणित के शिक्षक ने सफाईकर्मी की हालत देखकर घर जाने के लिए कह दिया। इससे सफाईकर्मी भड़क गया। उसने शिक्षक को अपशब्द बोल दिए। दोनों के बीच नोकझोंक से बात गाली गलौज तक पहुंच गई। कॉलेज के अन्य शिक्षक भी मौके पर आ गए। उन्होंने दोनों को समझकर किसी तरह मामले को शांत किया लेकिन इसके कुछ देर बाद फिर से सफाईकर्मी चीखने चिल्लाने लगा। नशे की हालत में उपद्रव मचाने लगा। कॉलेज में हंगामा देखकर प्रधानाध्यापक ने डायल 112 पर कॉल कर दी। पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। शिक्षक ने पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस ने सफाईकर्मी को अगवानपुर चौकी में बैठा लिया। वहीं सफाईकर्मी ने शिक्षक पर जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार उनको अभी शिक्षक पक्ष का प्रार्थना पत्र मिला है। जिसकी जांच की जा रहीं है। वहीं सफाई कर्मी प्रार्थना पत्र देगा तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें