फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक की हत्या में करीबियों पर शक, संदिग्ध से चल रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। थाना क्षेत्र के बीजना गांव निवासी सतेंद्र यादव (30) की हत्या के मामले में करीबियों पर शक गहराया रहा है। पुलिस इस मामले में कुछ सदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। जिनसे कुछ सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर खुलासा करने में जुटी है।
विज्ञापन

भोजपुर क्षेत्र के बीजना निवासी सत्येंद्र कुमार मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह वह रोज की तरह मजदूरी करने गया था। शाम को घर वापस आ गया था, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा पड़ोसी गांव खानपुर चला गया था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे खानपुर स्थित एक प्लाॅट में उसका शव पड़ा मिला था। उसके सिर, हाथ, पैर पर चोटों के निशान थे, जबकि मुंह से खून बह रहा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। इस मामले में उसके भाई राजवीर ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। जिनसे पूछताछ में करीबी लोगों पर शक गहरा गया है। एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि पुलिस टीम इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें