फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी गन्ना समिति में शुरू हुआ गन्ना सर्वे सट्टा मेला

Tue, 15 Sep 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय परिसर में सोमवार सुबह से गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेला शुरू हो गया। सहकारी गन्ना विकास समिति के सभापति चौधरी विजयपाल सिंह ने मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन में गन्ना समिति के विशेष सचिव हशमुल हसन, गन्ना परिषद के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक संजीव कुमार, गन्ना समिति के संचालक अतर सिंह, वरिष्ठ गन्ना किसान महावीर सिंह अन्ना समेत अनेक गन्ना किसान मौजूद रहे। मेले में गन्ना किसानों की आपत्ति लेने के लिए नौ अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। प्रत्येक काउंटर पर गन्ना परिषद और गन्ना समिति की ओर से कर्मचारियों को तैनात किया गया था। मेले में आए गन्ना किसानों ने अपनी-अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। गन्ना समिति के सभापति ने गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ मेले में लगे सभी काउंटर पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें