फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गन्ना विभाग के कर्मियों को मिला बोनस और एसीपी का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिवाली पर सहकारी गन्ना समितियों एवं उनकी शीर्ष संस्था गन्ना संघ के कार्मिकों को भी एसीपी की सौगात मिली है। सीजनल कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देकर उनको स्थायी लिपिक बनाया गया है। वित्तीय स्तरोन्नयन (एसीपी) का लाभ मिलने से राजकीय और समिति के वेतन भोगी कार्मिकों को राहत मिली है। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने बताया कि गन्ना विकास एवं चीनी मिलों के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की पहल पर कर्मचारियों को राहत मिली है। गन्ना किसानों के हितों के लिए कार्य करने वाले गन्ना विकास विभाग के कार्मिकों को बोनस एवं एसीपी का लाभ मिला है। प्रदेश सरकार की तरफ से बोनस की घोषणा के तत्काल बाद गन्ना विभाग ने बोनस बोनस की धनराशि सीधे खाते में भेज दी है। इस वजह से हजारों कर्मचारियों में हर्ष व उल्लास का माहौल छा गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 150 से अधिक राजपत्रित एवं अराजपत्रित कार्मिकों और सहकारी गन्ना समितियों एवं उनकी शीर्ष संस्था उत्तर प्रदेशीय सहकारी गन्ना समिति संघ लि, लखनऊ के कार्मिकों को भी सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नयन का लाभ स्वीकृत किया गया है। गन्ना विकास विभाग द्वारा सहकारी गन्ना समितियों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए पिछले कई वर्षों से अभियान चलाया जा रहा था। गन्ना समितियों में तैनात सीजनल कार्मिकों की पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ करने और कार्यवाही दीपावली से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश प्रत्येक क्षेत्रीय उप गन्ना आयुक्तों को दिए गए हैं। सीजनल कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देकर उनको स्थायी लिपिक बनाया गया है। इसी प्रकार प्रदेश की सहकारी गन्ना समितियों के कार्मिकों की पदोन्नति की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें