मुरादाबाद। जिले की तीन गन्ना समितियों के चुनाव में डेलीगेट के 1211 पदों के लिए बृहस्पतिवार को 1562 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। सबसे अधिक सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी में 605 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जबकि कांठ समिति में सबसे कम 476 नामांकन पत्र भरे गए। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
जिले में तीन गन्ना समितियां है। इसमें सहकारी गन्ना विकास समिति मुरादाबाद, बिलारी और कांठ शामिल हैं। इन तीनों समितियों में डेलीगेट के कुल 1211 पद हैं। जबकि इनमें सदस्यों की संख्या 119937 है। बुधवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम पांच बजे तक चलती रही। तीन समितियों में कुल डेलीगेट के 1211 पदों के लिए 1562 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। मुरादाबाद समिति के डेलीगेट के 545 पदों की तुलना में 481 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। बिलारी में 422 पदों के लिए सबसे अधिक 605 नामांकन पत्र भरे गए। जबकि कांठ में डेलीगेट के 244 पदों के लिए सबसे कम 476 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया।
डेलीगेट पदों के लिए नामांकन के दाैरान राजनीतिक दलों ने भी अपनी ताकत दिखाई। दलों के समर्थित प्रत्याशियों के साथ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी दिखे। शुक्रवार को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक वैध, अवैध मत पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा।
00
किस गन्ना समिति में कितने डेलीगेट पद और मतदाता
गन्ना समिति
डेलीगेट पद
मतदाता (सदस्य)
प्रत्याशी
मुरादाबाद
545
48143
481
बिलारी
422
35561
605
कांठ
244
36233
476
30 को चुनाव चिह्न आवंटन, तीन अक्तूबर को मतदान
- तीस सितंबर को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। तीन अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
-
-
डायरेक्टर चुनेंगे सभापति और उप सभापति
- जिले में तीन समितियों कांठ, बिलारी और मुरादाबाद के मतदाता (सदस्य) डेलीगेट का चुनाव करेंगे। डेलीगेट ही अपनी अपनी समितियों में नियमानुसार 11-11 डायरेक्टर का चयन करेंगे। डायरेक्टर ही प्रत्येक समिति में सभापति और उप सभापति का चुनाव करेंगे।
00
भाजपा : हुकूम सिंह के कंधों पर भार
भाजपा ने गन्ना समिति के चुनाव के लिए क्षेत्रीय सहसंयोजक वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक चौधरी हुकुम सिंह को संयोजक बनाया है। इसके अलावा कांठ गन्ना समिति के संयोजक संजय ढाका, बिलारी गन्ना समिति का संयोजक लवली यादव और मुरादाबाद गन्ना समिति के लिए भजनलाल पाल को संयोजक बनाया गया है। जिला संयोजक और तीनों गन्ना समिति के संयोजकों को अपनी-अपनी समितियां में जो भी कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे।
00
सपा : विधायकों को साैंपी कमान
- गन्ना समिति के चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए सपा ने विधायकों काे जिम्मेदारी साैंपी है। पार्टी ने कांठ विधायक कमाल अख्तर को गन्ना समिति कांठ का प्रभारी, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान और देहात विधायक नासिर कुरैशी को गन्ना समिति मुरादाबाद का प्रभारी बनाया गया है। बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान को बिलारी गन्ना समिति का प्रभारी बनाया गया है।
00
मुरादाबाद में पद के बराबर भी नहीं मिले उम्मीदवार
- मुरादाबाद गन्ना समिति में डेलीगेट के कुल 545 पद हैं। लेकिन बृहस्पतिवार को हुए नामांकन में मुरादाबाद समिति को पद के बराबर भी उम्मीदवार नहीं मिले। कुल 481 प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया। जो डेलीगेट पदों की तुलना में करीब 12 फीसदी कम है। वहीं बिलारी और कांठ गन्ना समितियों में पद तुलना में करीब डेढ़ गुना अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है।