मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के एमएससी वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने जार्ड्स संस्था का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि, पादप विज्ञान, ग्रामीण विकास, सतत कृषि पद्धतियों तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान करना था। विद्यार्थियों ने कृषि एवं ग्रामीण विकास में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की भूमिका, मिलेट्स की पोषण संबंधी विशेषताओं, कृषि की बदलती आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। पर्यावरण नोडल अधिकारी डॉ. अनामिका त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने तथा भविष्य में अनुसंधान एवं रोजगार के नए अवसरों को समझने में सहायता करते हैं। इस दौरान जार्ड्स के संस्थापक डॉ. दीपक मेंदिरत्ता, समन्वयक डॉ. मनीष कुमार गुप्ता, डॉ. सचिन शर्मा, डॉ. अदिति सिंधु, डॉ. अदीबा खान मौजूद रहीं।