फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: इग्नू में 31 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

इग्नू द्वारा वर्तमान सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तारीख 15 से बढ़ाकर 31 जुलाई 2024 कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं।
हिंदू काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने बताया कि मुरादाबाद एक औद्योगिक शहर है। इसी कारण इग्नू ने इंडस्ट्रीज की बढ़ती जरूरतों के मद्देनजर बीबीए और एमबीए जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ नए सत्र से एमए ज्योतिष, एमए भगवद्गीता, एमए एप्लाइड उर्दू, एमए मनोविज्ञान और एमए हिंदी पाठ्यक्रमों को भी शुरू किया है।
विज्ञापन

केंद्र समन्वयक प्रो. एके सिंह ने बताया कि केंद्र पर एमबीए इन ह्यूमन रिसोर्स, बैकिंग एंड फाइनेंस, एमसीए, एमएसडब्ल्यू, बीलिब., पत्रकारिता में बीए और एमए जैसे कोर्स पूर्व में ही संचालित हैं। अनुसूचित जाति के ऐसे छात्र जिनके पास वैध जाति प्रमाणपत्र हैं, उन्हें बीए/बीएससी और बीकॉम में प्रवेश लेने पर नियमानुसार शुल्क में छूट दी जाएगी।
केंद्र समन्वयक ने बताया कि इग्नू में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास स्कैन की हुई पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन किए गए हस्ताक्षर, शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाणपत्र स्कैन किए हुए, अनुभव प्रमाणपत्र, कैटेगरी प्रमाणपत्र होना चाहिए। इन सभी प्रमाणपत्रों का साइज 200 केबी से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपलोड करने के लिए उम्मीदवार की फोटोग्राफ और हस्ताक्षर डॉक्यूमेंट का साइज 100 केबी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। फीस भरने के लिए उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर कोई उम्मीदवार एडमिशन पोर्टल के बंद होने के 60 दिनों बाद किसी प्रोग्राम में अपने आवेदन को कैंसिल कराना चाहता है, तो कोर्स की फीस रिफंड नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें