फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: हिंदू काॅलेज में बाहरी युवकों से छात्र परेशान, कैंपस में चलाते हैं बाइक, निकालते हैं पटाखे की आवाज

Thu, 24 Oct 2024 03:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

हिंदू कॉलेज में बाहरी युवकों की दबंगई और साइलेंसर वाली बाइकों की वजह से शिक्षक और विद्यार्थी परेशान हैं। 21 अक्तूबर को आपसी विवाद के बाद मारपीट और हंगामा हुआ। पुलिस को शिकायत करने के बाद भी  कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
हिंदू काॅलेज में होती मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू कॉलेज में इन दिनों शिक्षक और विद्यार्थी बाहरी युवकों की दबंगई से परेशान हैं। 21 अक्तूबर को आपसी वर्चस्व को लेकर विद्यार्थियों में मारपीट हुई है तो वहीं बाहरी युवक साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालते हुए बाइकों को परिसर में दौड़ाते हैं। प्राचार्य का कहना है कि मारपीट के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


कॉलेज में इन दिनों आंतरिक परीक्षा चल रही हैं। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक विभागवार परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में पिछले 15 दिनों से बाहरी युवकों द्वारा कॉलेज परिसर में साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों से परेशानी बढ़ रही है।

नियंता मंडल के सदस्य ने बताया कि बुधवार को भी तीन बाइकों के साइलेंसर खुले हुए थे। इन तीनों बाइकों पर सवार होकर तीन-तीन युवक कॉलेज परिसर में आ गए। दोपहर करीब एक बजे यह युवक कॉलेज परिसर में पहुंचे। नियंता मंडल के अन्य सदस्यों ने उनसे कॉलेज से बाहर जाने के लिए कहा भी था, लेकिन वह दोपहर 3:30 बजे तक कॉलेज में ही घूमते रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब नियंता मंडल के सभी सदस्य एक साथ होते हैं तो वह चले जाते हैं, लेकिन जब यह सदस्य अकेले होते हैं और युवकों से बाहर जाने के लिए कहते हैं तो युवक अनसुना कर देते हैं। इस मामले की तीन बार यातायात पुलिस से भी शिकायत की है, लेकिन उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की है।

21 अक्तूबर को कॉलेज में परीक्षा फॉर्म जमा किए जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे एक संगठन से जुड़ा पदाधिकारी अपना बैक का फॉर्म जमा करने आया था। तभी अन्य युवकों से कॉलेज परिसर में ही उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले।

बताया जाता है कि युवक ने दूसरे विद्यार्थी की बेल्टों से पिटाई की। जब नियंता मंडल के सदस्य पहुंचे तो युवक अपने साथियों के साथ फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित छात्र भी चला गया। मंगलवार को युवक ने कॉलेज प्रशासन से शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें