फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: टीचरों के नाम हाथ पर लिखकर छत से कूदी थी छात्रा, प्रबंधक पर केस

Mon, 22 Sep 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मुरादाबाद। कांठ में काॅलेज में दुर्व्यवहार और मारपीट से आहत छात्रा के छत से कूदने के मामले में पुलिस ने काॅलेज प्रबंधक और तीन शिक्षिकाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। काॅलेज प्रबंधक और शिक्षिकाओं पर छात्रा को आत्महत्या के प्रयास के लिए उसकाने का आरोप है। पुलिस जांच में पता चला कि छात्र ने जान देने की कोशिश का यह कदम उठाने से पहले तीनों शिक्षिकाओं के नाम भी अपने हाथ पर लिखे थेजनपद बिजनौर के थाना स्योहारा अंतर्गत गांव की छात्रा कांठ के पब्लिक इंटर कॉलेज में नौ वीं में पढ़ती है। थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार कॉलेज में छात्रा को शिक्षिका सोनिया, अरूणिमा, शिखा का पढ़ाया हुआ समझ नहीं आ रहा था। जिसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार से की गई थी। एफआईआर में कहा गया है कि शिकायत के बाद से शिक्षिकाएं छात्रा को किसी न किसी बात पर परेशान करने लगीं। दोबारा शिकायत की तो प्रबंधक ने इसका संज्ञान नहीं लिया। आरोप है कि 19 सितंबर को कॉलेज में ही छात्रा से अन्य बच्चों के सामने अभद्रता करते हुए उसे मंदबुद्धि कहकर संबोधित कर मारपीट की गई। जिससे डिप्रेशन में छात्रा द्वारा 19 सितंबर की रात आठ बजे अपने घर पर ही छत से कूदकर जान देने की कोशिश की थी। नीचे गिरने की वजह से वह घायल हो गई थी। इस मामले में काॅलेज प्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार का कहना है कि इस बारे में उनसे जब पूछा जाएगा तब वह अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें