फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छात्रा ने भर दिया गलत फॉर्म, छात्र नेताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स काॅलेज में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। प्राचार्य का कहना है कि छात्रा ने अपने स्तर से ही गलत फॉर्म भर दिया था और फिर उसी ने छात्र नेताओं को बुलाया था।
विज्ञापन

कॉलेज में 15 अप्रैल से विश्वविद्यालय की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे के करीब एक छात्रा कॉलेज पहुंची। उसने बताया कि फॉर्म पर सेंटर का नाम हिंदू कॉलेज के बजाय गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज का नाम आ गया है। इसे सुधरवाने के लिए प्राचार्य लिखकर दें। प्राचार्य प्रो. चारू मेहरोत्रा के अनुसार छात्रा हिंदू कॉलेज में एमए की पढ़ाई कर रही है। उसने फीस भी हिंदू कॉलेज में जमा की है। उसे बताया कि संबंधित कॉलेज के प्राचार्य लिख दें तो विश्वविद्यालय द्वारा ही यह गलती ठीक हो सकती है। इसमें गोकुलदास कॉलेज की गलती नहीं है।
इसी बीच छात्रा लौट गई और फिर अपने साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को कॉलेज बुला लाई। कार्यकर्ता कॉलेज में हंगामा करने लगे। उन्हें भी समझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद लालबाग चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने धारा 144 लागू होने की वजह से हंगामा न करने को कहा। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें