सिरसवां दोराहा। मुरादाबाद–रामनगर पैसेंजर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत। परिजनों में कोहराम मचा। पुलिस मौके पर पहुंची।
भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर तिगरी निवासी शहादत हुसैन का 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नावेद शाम को अपने खेत देखकर घर वापस आ रहा था। छात्र के कानों में एयर वॉट्स लगी थी। रास्ते में रेलवे लाइन क्रॉस करते समय मुरादाबाद की दिशा से आ रही। मुरादाबाद–रामनगर ट्रेन संख्या 65309 से टकरा गया जिससे नावेद की मौके पर ही मौत हो गई। मौत का समाचार सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के माता पिता, भाई–बहन का रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे उसने मामले की जांच की। मृतक के परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई करने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक तीन भाई एवं एक बहन है।