फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर के तलवे पर टेप से बांधकर नकल की पर्ची लाया था छात्र, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हाईस्कूल की सुधार परीक्षा में पैर के तलवे पर टेप से बांधकर नकल लेकर आए एक छात्र को पकड़ लिया। कक्ष निरीक्षक ने उसकी उत्तर पुस्तिका को यूएफएम (अनफेयर मीन्स) कर दिया है। डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे के अनुसार दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को हाईस्कूल और इंटर की सुधार परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली पाली में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक पंजीकृत 385 विद्यार्थियों में से 346 विद्यार्थी परीक्षा देने आए, जबकि 39 अनुपस्थित रहे। परीक्षा शुरू होने के करीब डेढ़ घंटा बाद एक कक्ष निरीक्षक ने हिंदी विषय के एक छात्र को हरकत करते देखा। वह बार-बार अपने पैर को छूने की कोशिश कर रहा था। कक्ष निरीक्षक ने जब छात्र से जूते उतारने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। सख्ती करने पर जूते उतारे तो पैर के तलवे पर टेप से नकल बांधी हुई थी। पुराने प्रश्नपत्र पर हल करने के अलावा क्वेश्चन बैंक के दो पेज भी थे। इसके अलावा उसकी जेब से भी नकल मिली। कक्ष निरीक्षक ने उत्तर पुस्तिका को यूएफएम कर दिया।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की परीक्षा थी। दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक हुई परीक्षा में 265 विद्यार्थियों के सापेक्ष 247 विद्यार्थी परीक्षा देने आए और 18 अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें