नगर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह कोचिंग सेंटर में पढ़ती है। आरोप है कि तीन मई को मोहल्ले की ही एक युवती उसे नगर के होलिका मंदिर ले गई। मंदिर में पहले से ही मौजूद उत्तराखंड के कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मौजूद था। युवक ने उसके साथ संबंध बनाए।
युवती के अनुसार शिकायत करने पर आरोपी युवक ने आठ मई को ठाकुरद्वारा के सब रिश्ता कार्यालय में हिंदू-रीतिरिवाज से शादी करने का रजिस्ट्रेशन करा लिया। इसके बाद आरोपी युवक उसे अपने गांव ले गया। आरोप है कि युवक ने ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ही एक गांव निवासी फुफेरे भाई को अपने घर बुला लिया। जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने मुख्यमंत्री पोर्टल और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं छात्रा ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर महिला पुलिसकर्मी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। छात्रा के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को धोखा देकर आरोपी ने शादी का रजिस्ट्रेशन कराया है।