फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : सांसद चंद्रशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा के नारायणपुर छंगा गांव में हुए बवाल को लेकर नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए लिखा है कि नारायणपुर गांव में अपनी बर्थडे पार्टी में नशे में धुत होकर आपकी पार्टी के नेता द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया। विरोध करने पर दलित समाज के लोगों खासकर एक बहन के सिर में डंडे बरसा कर उसे लहूलुहान कर दिया। लोगों को घरों से खींचकर मारापीटा गया। छतों से पथराव और फायरिंग भी किया गया। यह सब भाजपा के दोगलेपन का उदाहरण है। आप सामाजिक न्याय के योद्धाओं के संबंध में 403 करोड़ रुपये देने का ढोल पीट रहे हैं। उसे आप ही संभाल कर रखिए। बहुजन समाज की तरफ से साफ साफ कहना चाहते हैं कि हमें दिखावे की नहीं सम्मान और सुरक्षा की जरूरत है। हमारे स्वाभिमान से खिलवाड़ मत कीजिए। हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि बाबा साहेब की मूर्तियां पर छत डाल कर दिखावटी काम करने से ज्यादा जरूरी है उनकी वास्तविक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। बार बार प्रतिमा क्षतिग्रस्त न हों और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें