फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: दिवाली पर जुए के रुपयों को लेकर दो पक्षों में पथराव, 50 से 60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 25 Oct 2022 04:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

नागफनी के नवाबपुरा में सोमवार रात करीब दस बजे दीपावली पर सोमवार कुछ लोग जुआ खेल रहे थे और कुछ लो्ग यहां शराब भी पी रहे थे। इस दौरान जुए के रुपये के बंटवारे को लेकर दो लोगों में झगड़ा शुरू हो गया, दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के नागफनी थानाक्षेत्र में दिवाली की रात जुए के रुपयों को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


नागफनी के नवाबपुरा में सोमवार रात करीब दस बजे दीपावली पर सोमवार कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इस दौरान कुछ लो्ग यहां शराब भी पी रहे थे। इस दौरान जुए के रुपये के बंटवारे को लेकर दो लोगों में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। जिसमें चार लोग घायल हो गए।

एसपी सिटी अखेलश भदौरिया, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, सीओ देश दीपक सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दो पक्षों में  विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर पत्थर फेंके। हैं। किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी। पुलिस की ओर से 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें