फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दोपहर तक घर में रह कर करें इबादत, धोखे से को रंग डाल दे तो बुरा न मानें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर इमाम समेत कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने होली के मौके पर हिंदू समुदाय के लोगों को मुबारकबाद दी है। साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों से दोपहर तक घरों में रहने की अपील की है। शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली आजाद ने कहा कि हमेशा की तरह लोग होली का त्योहार अमन-चैन और आपसी भाईचारा के साथ मनाएं। मुस्लिमों से अपील की कि वह बिना किसी आवश्यक काम के शहर में इधर-उधर घूमें नहीं बल्कि घरों में रहकर इबादत करें। अगर किसी मुस्लिम पर कोई धोखे से रंग डाल भी देता है तो उसका बुरा न मानें।
विज्ञापन

मरकजी जमियत अहले सुन्नत के नायब सदर मुफ्ती दानिश कादरी ने कहा कि रमजान मुबारक का महीना चल रहा है। हिंदू भाई सोमवार को होली का त्योहार दोपहर तक रंग खेल कर मनाएंगे। उन्होंने मुसलमानों से इस मौके पर दोपहर तक घरों में ही रहने की अपील की है। अगर कोई बच्चा या बड़ा रंग डाल दे तो मुस्कुरा कर आगे चले जाएं और उन्हें अपना त्योहार मनाने दें और खुद को अपनी इबादत में मशगूल रखें।
दरगाह सुल्तान साहब के सज्जादानशीन सैयद अली नईम चिश्ती ने कहा कि शहर के हिंदू समुदाय के लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनसे मोहब्बत के साथ त्योहार मनाने की गुजारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें