फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कप्तान की ऑनलाइन सुनवाई... थाना प्रभारी ने फरियादी को सुनाई खरीखोटी, कर दिए गए लाइन हाजिर

Sat, 20 Jul 2024 06:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल की ऑनलाइन जनसुनवाई के दौरान फरियादी को खरीखोटी सुनाना सिविल लाइंस थाना प्रभारी को महंगा पड़ गया। लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने संदीप मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही अन्य कर्मियों को सही तरीके से काम करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में थाने का निरीक्षण करते एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : पुलिस पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद कप्तान की ऑनलाइन क्लास में पहले ही दिन सिविल लाइंस थाना प्रभारी संदीप मिश्रा फेल हो गए। एससपी ने उन्हें तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। इनके अलावा भी कई थाना प्रभारियों को चेतावनी दी है कि वह अपने कार्य में सुधार करने लें वरना उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


एसएसपी सतपाल अंतिल शुक्रवार सुबह अपने दफ्तर में बैठकर सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को वर्चुअल मीटिंग में जोड़ रखा था। फरियादी की शिकायत पर वह संबंधित थाना प्रभारी से पूछ कर उचित कार्रवाई के आदेश दे रहे थे।

सबसे ज्यादा मामले सिविल लाइंस थाने से संबंधित पहुंच रहे थे। एक के बाद एक कई शिकायतें इसी थाने पहुंचीं। एसएसपी इस बात को नोट कर रहे थे। उन्होंने थाना प्रभारी से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन


उन्होंने सभी थाना प्रभारी को आदेश दिए कि थानों पर अधिक से अधिक सुनवाई की जाए और शिकायतों का निस्तारण किया जाए ताकि उन्हें बार बार भटकना न पड़े। इसके बाद कप्तान दूसरे फरियादी की शिकायत सुनकर मझोला थाना प्रभारी से पूछताछ करने लगे।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी संदीप मिश्रा वर्चुअल मीटिंग में में म्यूट का बटन नहीं दबाया। इस दौरान थाना प्रभारी अपने दफ्तर में एक फरियादी को उल्टा सीधा सुनाने लगे। इसके अलावा फरियादी को लंबा चौड़ा ज्ञान भी देने लगे।

कप्तान सब कुछ सुन रहे थे। उन्होंने थाना प्रभारी की इस हरकत को अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल लाइनहाजिर करने के आदेश दे दिए। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि सिविल लाइंस थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया।

अन्य थाना प्रभारियों को भी चेतावनी दी है कि वह अपने कार्य में सुधार कर लें। जनसुनवाई के दौरान सभी थाना प्रभारी वर्चुअल मीटिंग में जोड़े जा रहे हैं अगर कोई थाना प्रभारी मौजूद नहीं होते हैं तो उनकी जगह क्राइम इंस्पेक्टर या सेकेंड अफसर वर्चुअल मीटिंग में जुड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें