मझोला क्षेत्र में 15 फरवरी 2023 को सीए श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी शालिनी तिवारी ने मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सिविल लाइंस के दीनदयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, पाकबड़ा के गिंदौड़ा निवासी केशव शरण शर्मा, भोजपुर के हिमायूंपुर निवासी खुशवंत सिंह उर्फ भीम और कोतवाली क्षेत्र रेती स्ट्रीट मोहल्ला निवासी विकास शर्मा को जेल भेज दिया था।
मंगलवार को इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से निखिल रस्तोगी गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश किए गए। जिनसे आरोपी पक्ष के वकील दिनेश चंद पाठक ने जिरह पूरी की। दूसरा मुकदमा विहिप नेता संतोष पंडित पर जानलेवा हमला करने का है। यह मुकदमा 12 फरवरी को मझोला थाने में दर्ज किया गया था। जिसमें अभियोजन ने योगेश त्यागी को गवाह के तौर पर अदालत में पेश किया। जो घटना का प्रत्यक्षदर्शी है। दोनों ही मुकदमों की सुनवाई एडीजे 14 की अदालत में की जा रही है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि अदालत ने दोनों ही मुकदमों में अग्रिम कार्यवाही के लिए 27 फरवरी लगा दी गई है।