फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राज्य कर का निर्यात फर्म पर छापा, डेढ़ करोड़ का माल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बिलारी रोड स्थित निर्यात फर्म पर राज्य कर विभाग ने मंगलवार को छापा मारा। जहां टीम ने कई अनियमितताएं पकड़ीं। टीम ने जीएसटी चोरी के आरोप में डेढ़ करोड़ का माल जब्त कर लिया। साथ ही 51 लाख रुपये जमा कराए।
अपर आयुक्त ग्रेड-1 आरएस द्विवेदी के निर्देश पर अपर आयुक्त ग्रेड-2 आरए सेठ के नेतृत्व में गठित 18 अधिकारियों की दो टीमें ने बिलारी स्थित निर्यात फर्म पर छापा मारा। यह फर्म डेकोरेटिव प्लांट के निर्माण और बिक्री का काम करती है। एसआईबी (स्पेशल इनवेस्टिगेशन ब्यूरो) ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि इस फर्म ने ऐसी फर्मों से खरीद की है, जिनका पंजीयन सप्लाई से पूर्व ही निरस्त है। इस फर्म से वर्ष 2021-22, वर्ष 2022-23 और वर्ष 2023-24 में 27 लाख की बोगस आईटीसी क्लेम की थी। जांच के समय फर्म के अंदर पाए गए स्टॉक का सत्यापन रजिस्टर से नहीं कराया गया।
विज्ञापन

निर्यातक द्वारा लेखा पुस्तकों के बाहर खरीद बिक्री की जा रही थी। कई अनियमितताएं पकड़े जाने के बाद टीम ने डेढ़ करोड़ रुपये के माल जब्त कर लिए। जांच के दौरान निर्यातक ने तत्काल लगभग 51 लाख रुपये नगद जमा कर दिया। विभागीय जांच के दौरान अभी और जीएसटी चोरी की आशंका है। संयुक्त आयुक्त मोहित गुप्ता के निर्देशन में हुए इस कार्रवाई में उपायुक्त विकास बहादुर चौधरी, धर्मेंद्र सिंह सचान, सहायक आयुक्त रणंजय यादव, अखिलेश कुमार, राज्य कर अधिकारी उपेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, ओमशांति सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

13 घंटे तक चली जांच
अपर आयुक्त ग्रेड-2 आरए सेठ ने बताया कि सुबह 11 बजे से चली जांच रात 12 बजे तक चली। 13 घंटे के चलते फर्म की मॉल का विवरण इकट्ठा कर लिया गया है। अभी भी जांच जारी है। इस मामले में विभाग में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें