बिलारी। नगरपालिका कार्यालय की योगशाला पर शुक्रवार सुबह आयोजित भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राज्य प्रभारी साध्वी श्रीदेवी का ट्रस्ट पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। साध्वी श्रीदेवी हरिद्वार से शुरू हुई जन जागरण यात्रा को लेकर सुबह बिलारी स्थित योगशाला पर पहुंचीं। यहां भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की लक्ष्मी यादव और पूनम सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। साध्वी श्रीदेवी ने योग प्रणायाम, व्यायाम से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यदि हम प्रतिदिन सुबह को एक घंटा योग करें तब हम स्वास्थ्य और लंबा जीवन प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर कुमार गुप्ता और संचालन संजय सक्सेना ने किया। इस दौरान योग शिक्षक निहाल सिंह लाठर, महिला विंग की तहसील प्रभारी मीना गुप्ता, राकेश चंद्रवंशी, व्रतपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, राकेश गुप्ता, डा. राजवीर सिंह, संजीव सिंघल, बाबूलाल चक्रवर्ती, राशि शर्मा, गीता चंद्रवंशी, अनीता रानी, मधु रानी, शोभा दीक्षित, ममता गुप्ता आदि मौजूद रहे।