फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फुटबाल के फाइनल में भिड़ेंगे स्टेडियम व न्यू स्टार क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला कृषि विकास औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के तहत फुटबाल के सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले मैच में न्यू स्टार क्लब ने गोल्डन गेट एकेडमी को हराया। दूसरे मैच में सोनकपुर स्टेडियम ने ऑल स्टार क्लब को हराया। मंगलवार को सोनकपुर स्टेडियम व न्यू स्टार क्लब के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

पहले मैच में न्यू स्टार क्लब ने पहले मध्यांतर में दो गोल कर मनोवैज्ञानिक दबाव गोल्डन गेट की टीम पर बना दिया। इसमें शादाब ने दो गोल किए। जवाब में गोल्डन गेट ने आक्रमण तेज किया लेकिन न्यू स्टार की रक्षा पंक्ति को भेदने में खिलाड़ी असफल रहे। दूसरे मध्यांतर फिर अहद ने एक गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। अंतिम क्षणों में सामिन ने न्यू स्टार की ओर से एक गोल कर स्कोर 4-0 पहुंचाया। अंत तक यह स्कोर बना रहा और न्यू स्टार क्लब ने फाइनल का टिकट कटाया। दूसरे मैच में सोनकपुर स्टेडियम की टीम ने ऑल स्टार के क्लब के खिलाफ आक्रमणकारी शुरूआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौरिस व अरमान ने लगातार गोल दागकर 2-0 की बढ़त बना ली। ऑल स्टार क्लब के खिलाड़ी अच्छा प्रयास कर रहे थे लेकिन स्टेडियम के गोल कीपर ने गेंद गोल पोस्ट में नहीं जाने दी। पहले मध्यांतर के आखिर में मौरिस ने एक और गोल किया और स्कोर 3-0 हो गया। दूसरे मध्यांतर के शुरुआत में ऑल स्टार क्लब के खिलाड़ी अमन ने शानदार गोल दागा। इससे टीम में कुछ ऊर्जा का संचार हुआ लेकिन बाद में तमाम मशक्कत के बाद भी ऑल स्टार क्लब गोल नहीं कर पाया। दूसरे मध्यांतर के अंत में स्टेडियम के खिलाड़ी नमन ने गोल जागकर स्कोर 4-1 पहुंचाया और सोनकपुर स्टेडियम ने शानदार जीत हासिल की। निर्णायक के रूप में सचिन विश्नोई, मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी, उदयवीर, मोहम्मद कैफ, विपिन रहे। डॉ. प्रियंका मेडिकल टीम के साथ मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें