फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की जमीन पर लगी नजर: फर्जी कागज बनाकर मुरादाबाद एसएसपी आवास पर ही ठोका दिया दावा, एसआईटी करेगी जांच

Sat, 03 Aug 2024 06:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के एसएसपी आवास समेत 15 एकड़ जमीन को अपना बताकर कुछ लोगों ने दावा ठोक दिया है। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन डीएम ने जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद एसएसपी आवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के पीलीकोठी आवास विकास कॉलोनी स्थित एसएसपी आवास सहित 15 एकड़ जमीन को अपना बताकर कुछ लोगों ने दावा ठोक दिया। इस मामले में मंडलायुक्त के निर्देश पर डीएम ने जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है।

विज्ञापन


एसआईटी सात दिन में डीएम को रिपोर्ट सौंपेगी। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि यह जमीन पहले ब्रिटिश अधिकारियों के आवास के रूप में दर्ज थी। अंग्रेजों के जाने के बाद केयरटेकर जमीन और बंगले की देखभाल करते थे।

केयरटेकर के नाम पर कुछ लोगों ने मौजा छावनी, परगना और तहसील मुरादाबाद, गाटा 455 रकबा 15 एकड़ 30 डिस्मिल जमीन के फर्जी कागज बनवा लिए। इसमें एसएसपी आवास भी शामिल है। यह जमीन अभिलेखों में सरकार के नाम पर दर्ज है।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि केयरटेकर के करीबियों ने फर्जी कागज तैयार कर विवाद की स्थिति पैदा कर दी। सरकारी जमीन के रिकार्डों में हेराफेरी की गई है। मामले की गहराई से जांच के लिए मंडलायुक्त ने मंडल के अपर आयुक्त सर्वेश गुप्ता के नेतृत्व में डीएम अनुज सिंह को एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र, एसडीएम सदर जितेंद्र, सहायक नगर आयुक्त अतुल कुमार को एसआईटी का सदस्य बनाया है। एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। सरकारी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं, जिसमें पता चला है कि फर्जी कागजात तैयार करने वालों ने जमीन पर मुआवजा भी लिया है। प्राथमिक जांच में ही घपलेबाजी से पर्दा उठने लगा है।

कीमती जमीन पर भूमाफिया की नजर

शहर की पॉश कालोनी में अरबों की कीमती जमीन पर भूमाफिया की काफी समय से नजर है। अधिकारियों के तबादलों की वजह से कोई ध्यान नहीं देता था। प्रापर्टी के धंधे से जुड़े कुछ लोगों ने इस मामले की जानकारी मंडलायुक्त को दी।

इसके बाद सरकारी मशीनरी सक्रिय हो गई। पुलिस को भी जमीन की असलियत के बारे में पता नहीं था। संभावना है कि जांच के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज होने पर पीछे छिपकर काम कर रहे भूमाफिया के चेहरे भी सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें