फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिल्डिंग की छत से ड्रोन से निगरानी करते रहे एसएसपी और डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ईदगाह में पहली बार दो शिफ्टों में ईद की नमाज संपन्न हुई। इस नई व्यवस्था को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस अफसरों का धर्मगुरुओं और नमाजियों ने भरपूर सहयोग किया। नमाज के दौरान डीएम मानवेंद्र सिंह और एसएसपी हेमराज मीना ईदगाह के सामने स्थित बिल्डिंग की छत पर मौजूद रहे। इस दौरान एसएसपी ने ड्रोन की मदद से निगरानी करते नजर आए।
विज्ञापन

पूरे ईदगाह क्षेत्र को दस सेक्टर में बांटा गया था। जिसमें 9 डीएसपी के नेतृत्व में 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए किए गए थे। इनके अलावा पीएसी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की दो-दो कंपनियां तैनात की गई थीं। 30 ऊंची बिल्डिंगों पर जवान तैनात किए गए थे। पूरे क्षेत्र में करीब 100 सीसीटीवी कैमरों और तीन ड्रोन से निगरानी की गई। इस दौरान एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार, एडीएम सिटी ज्योति सिंह लगातार पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहकर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
सुबह आठ बजे नमाज शुरू होने से ठीक पहले डीएम मानवेंद्र सिंह और एसएसपी हेमराज मीना भी ईदगाह पर पहुंच गए थे। ईदगाह के सामने स्थित बिल्डिंग की छत पहुंच गए और यहां से पूरे क्षेत्र पर नजर रखे हुए थे। एसएसपी ने खुद ही ड्रोन की कमान अपने हाथ में ले रखी थी। जिसके जरिए वह डबल फाटक से लेकर ईदगाह, ईदगाह चौराहा, गलशहीद चौक, भूड़े का चौराहा समेत पूरे क्षेत्र में ड्रोन से नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें