टॉस जीतकर एसएस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर में टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 315 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें अमान ने सर्वाधिक 126 रन ठोके। दूसरे छोर से अरशील ने टीम के लिए 77 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जिज्ञासा क्लब की ओर से समर्थ ने दो व प्रत्यक्ष ने एक विकेट झटका। बड़ा स्कोर होने के कारण जिज्ञासा क्रिकेट क्लब पर मनोवैज्ञानिक रूप से दबाव आ गया। विराट लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिज्ञासा क्लब की टीम 26.2 ओवर में 200 रन बनाकर ढेर हो गई। इसमें लव विश्वास ने 35 व प्रत्यक्ष ने 26 रन बनाए। एसएस एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजीव ने तीन व यश ने दो विकेट लिए। इस तरह एसएस एकेडमी ने बड़ी जीत दर्ज की। इस मौके पर एमपीएस के कोच मिर्जा दानिश आलम, नवाज हाशमी, शरीफ, प्रतीक्षा, नासिर व यश शुक्ला मौजूद रहे।