फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भारत इंटरनेशनल स्कूल में हुईं खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। भारत इंटरनेशनल सीनियर सेकंड्री स्कूल में खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। स्कूल के प्रबंधक शुभम चौधरी और अध्यक्ष कुलवंत चाहल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग, जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग के छात्रों के बीच खो-खो, रस्सा खींच, लेमन रेस, बकेट बॉल गेम आदि खेल हुए। सीनियर बालक वर्ग रस्सा खींच में अर्जुन, अबूजर, वंश, शिव, हर्ष, अंश, देव अमरीश, हर्षित और मिलन तथा सीनियर बालिका वर्ग में नैंसी, निशि, मिली, रीति, प्रतिभा आदि विजेता रहीं। जूनियर बालक वर्ग खो खो में कक्षा आठ के अनंत, राहुल, सुमित, अंश, तरुण, अर्पित, लक्ष्य, राजू, आयुष और सचिन सैनी, जूनियर बालिका वर्ग खो-खो में तानिया, आयुषी, दीक्षा, अदिति, पूजा और साक्षी विजेता रहीं। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या सुहासिनी सिंह, पीटीआई दीपक कुमार, जितेंद्र सिंह, उरमान सिंह, विनय कुमार, अमित कुमार, अरुण प्रजापति, नेहा चौधरी, नेहा सिंह, नीतू और अंजलि शिक्षकों का सहयोग रहा। प्रतियोगिता समापन पर सभी विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें