मुरादाबाद। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार देखी जा रही है। लिहाजा हर दिन रेलवे को जरूरत पड़ने पर स्पेशल ट्रेनें चलानी पड़ रही हैं। शुक्रवार को लखनऊ व सुल्तानपुर से दिल्ली के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गईंं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (04219) लखनऊ-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस वाया बालामऊ, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद होकर चलाई गई।
इसके अलावा (04221) सुल्तानपुर-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस वाया मुसाफिर खाना, निहालगढ़, हैदरगढ़, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए चलाई गई। इन दोनों ट्रेनों के अनारक्षित होने के कारण मुरादाबाद मंडल के तमाम यात्रियों ने इसका लाभ लिया। दोनों गाड़ियों के लिए सहयोग केंद्र, घोषणा, हेल्प डेस्क व स्टेशन पर टीटीई स्टॉफ के जरिये यात्रियों को स्टेशन पर जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।