मुरादाबाद। आरआरबी (रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड) की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें से एक ट्रेन (03257-58) पटना (बिहार) से मेरठ के बीच चलाई जाएगी। इस ट्रेन का संचालन 10 जून को पटना से शाम 04:55 बजे होगा अगले दिन सुबह 11:20 बजे मेरठ पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, प्रतापगढ़, लखनऊ, मुरादाबाद और हापुड़ स्टेशनों पर ठहरेगी। वापसी में 16 जून के रात नौ बज मेरठ से चलेगी और अगले दिन शाम पांच बजे पटना पहुंचेगी। संवाद