फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सपा पदाधिकारियों ने डॉ.राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई

Tue, 13 Oct 2026 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर सोमवार दोपहर सपा पदाधिकारियों द्वारा समाजवादी चिंतक और विचारक डॉ.राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई। इस दौरान डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। साथ ही उनके बताए आदर्शों पर चलने तथा आगामी वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि डॉ.राममनोहर लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए रास्तों पर चलकर सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में हाजी मोहम्मद उसमान, शिशुपाल यादव, राजेश कुमार, अजीत सिंह, संजीव यादव, शाकिर, सोएब, फरीद, शरीफ, फैसल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें