फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का बिलारी में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर शनिवार दोपहर बाद पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता की गाड़ियों का काफिला जैसे ही एमआई हाउस के सामने पहुंचा तब सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए सपा नेताओं को रोककर उन्हें फूल मालाएं पहनाईं। बाद में स्वागत समारोह में बोलते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की एकजुटता से भाजपा काफी घबराई हुई है। उन्होंने दावा किया कि आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सपा की सरकार बनेगी। सपा प्रवक्ता ने समारोह में मौजूद प्रजापति समाज के लोगों ने एकजुट होकर सपा के साथ रहने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान और संचालन सपा जिला सचिव कसीम आजाद ने किया। इस दौरान नगरपालिका सभासद आमिल सिद्दीकी, शिक्षक नेता देशराज प्रजापति, अमरेंद्र चौधरी, सद्दाम सैफी, रियाज पाशा, फैसल इरफान, चंद्रकेश यादव, अमित जाटव, विश्वजीत यादव, हरवीर सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें