फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad : डॉन अतीक की पत्नी शाइस्ता के समर्थन में आए सपा सांसद एसटी हसन, योगी सरकार पर उठाए सवाल

Tue, 25 Apr 2023 11:09 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

समाजवादी पार्टी से सांसद डॉ. एसटी हसन माफिया रहे अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता का समर्थन किया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी से सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता का पहले कोई क्रिमनल इतिहास नहीं रहा है। प्रयागराज में उमेशपाल की हत्या के बाद उसे नामजद किया गया है। अगर इससे पहले कोई उसका क्रिमनल इतिहास हो तो सामने लाना चाहिए। मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद ने यह बयान दिया। 

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि इसके अलावा शाइस्ता अगर क्रिमनल है तो प्रत्येक क्रिमनल के लिए कानून बना है। कानून के तहत उसे सजा मिलनी चाहिए। लेकिन अगर पुलिस स्वयं उसे सजा देना चाहती है तो यह उचित नहीं है। सांसद ने कहा कि वह किसी अपराधी के पक्षधर नहीं है। अगर किसी अपराध की सजा फांसी है तो अदालत उसे फांसी की सजा देकर मिट्टी में मिलाए। लेकिन अगर ऐसा नहीं होगा तो लोगों का कानून के रखवालों से भरोसा उठ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें