मुरादाबाद। बिजली कटौती की समस्या को लेकर मुरादाबाद देहात के सपा विधायक हाजी नासिर कुरैशी ने शनिवार को डीएम से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ईद के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने की व्यवस्था कराने की मांग की है। देहात विधायक के डीएम को सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की जनता लगातार बिजली कटौती बढ़ने की शिकायत कर रही है। रमजान माह में भी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। विधायक ने कहा कि शासनादेश के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने ईद के मद्देनजर बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। डीएम ने उन्हें समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।