फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा ने वित्त विहीन शिक्षको और शिक्षा मित्रों के साथ किया धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि योगी सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों और शिक्षामित्रों के साथ धोखा किया। विधान परिषद चुनाव में इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक होटल में सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कहीं। उनका आरोप था कि प्रदेश के साढ़े तीन लाख वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय नहीं मिला है। सपा सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों को लाभ दिया था। इसी प्रकार शिक्षा मित्रों को शिक्षक का दर्जा अभी तक नहीं मिल सका। उनका वेतन भी नहीं बढ़ाया गया। प्रदेश सरकार कहती है कुछ और करती है कुछ और। सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश में स्नातक बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। आरोप लगाया कि भाजपा ने अपनी हार की डर के चलते निकाय चुनाव टाला था। अदालत में भी सरकार को मुंह की खानी पड़ी। गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया। हजारों करोड़ रुपये किसानों के मिलों पर बकाया हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है। कुटीर उद्योग समाप्त हो रहे हैं। सरकार हवा हवाई घोषणाएं करती जा रही हैं। जमीन पर कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें