मंडी धनौरा। गांव पतेई एमन में पीडीए चौपाल में सपा नेता जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कुशासन से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है। विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर भाजपा समाज में नफरत फैलाना चाहती है। इस मौके पर अशोक कुमार, सीताराम, बाबूराम सिंह, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद