फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सपा भाड़े के पहलवानों की पार्टी बनकर रह गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव अखाड़े के पहलवानों से पार्टी चलाते थे। अब सपा भाड़े के पहलवानों की पार्टी बनकर रह गई हैं। वह भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती है। 2024 में मोदी सरकार फिर आएगी।
विज्ञापन

पंचायत भवन में प्रदेश सरकार के मंत्री संजय कुमार निषाद मत्स्य पालकों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार आने के बाद विरोधी दलों की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी। एनडीए समर्थित निषाद पार्टी और अपना दल ने भाजपा के साथ मिलकर 2019 और 2022 में चुनाव लड़ा। सभी पार्टियां धराशायी हो गईं। नरेंद्र मोदी सरकार का नौ साल का काम बेमिसाल रहा है। मोदी और योगी ने निषादों को ऐेसे गले लगाया जैसे भगवान राम ने निषाद राज को गले लगाया था। मुरादाबाद के युवक मनोज को एक योजना के लिए एक करोड़ मिले हैं। इसमें 60 प्रतिशत की सब्सिडी है। इसी प्रकार कई अन्य युवकों को लाभ मिला है। प्रदेश में 15 हजार लाभार्थी हैं लेकिन 14500 मछुवारे हैं। कल्याण कोष में लाइब्रेरी, पढ़ाई लिखाई की मुफ्त व्यवस्था की गई है।
विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बना भारत
पहले भारत की अर्थव्यवस्था 11 वें स्थान पर थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ब्रिटेन को पछाड़ते हुए देश की अर्थव्यवस्था पांचवें नंबर की हो गई है। प्रत्येक सेक्टर में गरीबों के लिए सरकार ने काम किया है। सुरक्षा, विकास के मामले में देश आगे बढ़ा है। 2024 में एनडीए गठबंधन प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें