फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 में सपा सरकार बनेगी, सैनी समाज होगा निर्णायक : सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को दस सराय, सीतापुरी में सैनी समाज की पीडीए बैठक आयोजित की। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में तमाम लोगों ने भाग लेकर पीडीए को मजबूत करने और 2027 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। जयवीर ने कहा कि सैनी समाज सपा की रीढ़ है। 2027 के विधानसभा चुनाव में सैनी समाज निर्णायक भूमिका निभाएगा और प्रदेश में फिर समाजवादी सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पीडीए का संदेश समाज के लोगों तक पहुंचाया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष एवं आयोजक वेदप्रकाश सैनी ने कहा कि सैनी समाज एकजुट होकर अखिलेश यादव के साथ है। जिला सचिव शंकर लाल सैनी ने भाजपा सरकार पर समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वरिष्ठ सपा नेता लाखन सिंह सैनी और हरपाल सिंह सैनी ने भी समाज को एकजुट होकर पीडीए के साथ चलने की अपील की। बैठक में जिला महासचिव फुरकान अली, बीके सैनी, हिमांशु सैनी, दिव्यांशु सागर, जयकुमार प्रजापति, दीपक सैनी, अर्जुन सैनी और जगदीश सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें