फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सपा प्रतिनिधिमंडल ने भी दी पीड़ित परिजनों को सांत्वना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडी समिति परिसर में जिला प्रशासन की ओर से हुई बुलडोजर कार्रवाई से आहत होकर जान देने वाले आढ़ती चेतन सैनी के परिजनों को सपा पदाधिकारियों ने भी सांत्वना दी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई निंदाजनक है। इस कार्रवाई से कितने परिवार बेबस और रोजी रोटी से परेशान हुए हैं। पार्टी के पदाधिकारी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लाखन सिंह सैनी के नेतृत्व में चेतन सैनी के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए और बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें संवेदना प्रकट की है। पीड़ित परिजनों से मिलने वालों में वेद प्रकाश सैनी, बीके सैनी, अशोक सैनी, धर्मेंद्र यादव, प्रवीण सैनी, शंकर लाल, केदार सिंह आदि शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह शहर से बाहर हैं जिसकी वजह से वह पीड़ित परिवार के बीच नहीं पहुंच सके हैं। शुक्रवार को वह पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें