फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पिता ने मोबाइल छीना तो घर से लापता हुआ बेटा

Fri, 10 Apr 2026 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मोबाइल हाथ से क्या छीना तो पिता से नाराज होकर छात्र 14 वर्ष ने घर से निकाल कर लापता हो गया है जिसका तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका है। वहीं परिजन चिंता में डूबे हैं और पुलिस खोजबीन कर रही है। कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर खास निवासी रिजवान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसका भतीजा नबी हसन पुत्र उसमान मोबाइल फोन ज्यादा चलाता है और पढ़ाई पर ध्यान नहीं देता है जिसकी वजह से वह स्कूल में भी पढ़ने नहीं जा रहा था। नबी हसन से उसके भाई उसमान ने फोन ले लिया है, इसी बात से नाराज होकर नबी हसन मंगलवार को समय करीब सुबह 10 बजे घर से कहीं नहीं चला गया है। तलाश करने पर भी नहीं मिला है। पुलिस भी खोजबीन करने में जुटी है। परिजन भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें