फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर नहीं लौटा बेटा, मां ने पांच पर दर्ज कराई एफआईआर

Tue, 07 Apr 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बैंड बजाने के काम पर लाए गए युवक का सवा दिन महीने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लग पाया तो उसकी मां ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। छजलैट थाने में सोमवार की शाम दर्ज कराई गई एफआईआर में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अगवानपुर की रहने वाले परवीन ने कहा है कि 29 नवंबर को अगवानपुर के ही मोहल्ला सैफियान के आल्लन आदि उसके बेटे वसीम (23) को बैंड बजाने के काम के लिए अपने साथ ले गए थे। लेकिन जब दो दिन बाद भी उसका बेटा घर नहीं पहुंचा तो उसने इन लोगों से मालूम किया तो इन्होंने बताया था कि उसे उन्होंने दूसरी जगह काम पर भेज दिया है। लेकिन इसके बाद भी जब चार दिन तक भी उसका बेटा नहीं आया तो उसने तभी छजलैट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में पता चला कि उसका बेटा छजलैट के भीकनपुर स्थित एक फार्म हाउस में अमित के साथ देखा गया है। दर्ज एफआईआर में परवीन ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को आल्लन ने अमित को दे दिया है। पुलिस ने इस मामले में आल्लन, बाबू, मोहम्मद रिहान, मोहम्मद आफताब और अमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें