फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी में शामिल होने जा रहे फौजी की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिजनौर जिले में शादी समारोह में शामिल जा रहे बदायूं फौजी ओम सिंह सड़क हादसे में घायल हो गए। दोस्तों ने उन्हें मुरादाबाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बदायूं जिले के उझारी थाना क्षेत्र के मल्लामई निवासी फौजी ओम सिंह (28) दिल्ली में तैनात थे। पिता वीरपाल ने बताया कि वह 25 नवंबर को छुट्टी पर घर आए थे। बृहस्पतिवार को ओम सिंह अपने फौजी फुफेरे भाई नितेश, उनके भाई बंटू, दोस्त आदर्श और रोहित के साथ कार से बिजनौर के स्योहारा में पुलिसकर्मी दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रात 10 बजे उनकी कार बिजनौर जिले के स्योहारा क्षेत्र में सहसपुर के पास पहुंची थी इसी दौरान गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में साइड से टक्कर मार दी। इस हादसे के ओम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी उन्हें सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में ले गए जहां उपचार के दौरान ओम सिंह की मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी पूनम सिंह, एक बेटा प्रत्युष और एक बेटी गुड़िया हैं जबकि भाई अभिषेक है। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें