फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लैब टेस्ट में मिट्टी पास, जून तक बनेगा कपूर कपंनी पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नए कपूर कंपनी पुल के निर्माण के लिए मिट्टी के लिए गए नमूने लैब टेस्ट में पास हो गए हैं। इंजीनियरों ने सहमति दी है कि इस मिट्टी पर नया पुल बनाया जा सकता है। 24 जनवरी को रेलवे द्वारा जारी टेंडर भी खुल गया है। अब इसी सप्ताह किसी निजी कंपनी को काम सौंपा जाएगा। यदि टेंडर फाइनल हो गया तो जून तक नया कपूर कंपनी पुल तैयार हो जाएगा।



पांच लाख की आबादी के लिए सहज आवागमन का रास्ता यानी कपूर कंपनी पुल एक साल से दोपहिया वाहनों के लिए बंद है। आईआईटी बनारस की टीम ने पुराने पुल को दोपहिया यातायात के लिए कमजोर पाया था। इसके बाद चार दिसंबर 2022 को पुल बंद कर दिया गया। लोगों के विरोध व जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद रेलवे ने पुल की मरम्मत कराई और पैदल आवागमन के लिए खोल दिया। इसके बाद से दोपहिया वाहनों के लिए नया पुल बनाने की कवायद चल रही है। करीब सवा सात करोड़ रुपये से बनने वाले पुल का टेंडर तीन बार जारी किया गया लेकिन फाइनल नहीं हुआ। लोगों के विरोध के बाद एक बार फिर तीन जनवरी को टेंडर जारी हुआ जोकि 24 जनवरी को खुला है। इसी बीच नए पुल के लिए चिह्नित जमीन से मिट्टी के 10 सैंपल लिए गए। रिपोर्ट में सभी सैंपल पास हो गए हैं। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि टेंडर फाइनल होने की घोषणा तीन से चार दिन में हो सकती है। इसके बाद पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



जालंधर कार्यशाला से बनकर आएंगे पुल के ढांचे

रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नए कपूर कंपनी पुल का ढांचा (लोहा का बीम, खंभे व अन्य हिस्से) जलंधर स्थित कार्यशाला से तैयार होकर आएंगे। इसके बाद तय जगह पर इन्हें स्थापित किया जाएगा। इसके लिए रेलवे अलग-अलग दिन चुनिंदा रेल लाइन पर ब्लॉक लेगा। टेंडर फाइनल होते ही व निजी कंपनी के ठेकेदार को 15 से 20 दिन संसाधन जुटाने के लिए दिए जाएंगे। इसके बाद पुल निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। जून तक नया पुल तैयार होने की संभावना है।
विज्ञापन


170 मीटर लंबा तीन मीटर चौड़ा होगा नया पुल
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि नए कपूर कंपनी पुल का निर्माण पुराने पुल के बराबर में ही किया जाएगा। नए पुल की लंबाई 170 मीटर व चौड़ाई तीन मीटर होगी। यह पुराने पुल से कुछ ज्यादा है। पुराना पुल 1995 में बना था। महज 27 वर्ष में ही जर्जर हो गया, जनप्रतिनिधियों ने इस मामले की जांच की मांग भी की थी लेकिन नतीजा अब तक नहीं आया। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद जफर इस्लाम व नगर विधायक रितेश गुप्ता ने रेलमंत्री से मिलकर पुल का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें