फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुकदमे की रंजिश में झगड़ा करती दो गुटों की छह महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 12 Jul 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला मुंडो वाली कॉलोनी में मुकदमे के रंजिश में शुक्रवार को झगड़ा करती दो गुटों की छह महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कॉलोनी निवासी सलीम और जुनैद के बीच मुकदमे बाजी चल रही है। दोनों गुटों में इसे लेकर तनातनी रहती है। शुक्रवार शाम रंजिश के चलते दोनों गुट आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को समझाने का काफी प्रयास किया। न मानने पर पुलिस ने एक गुट की रुखसाना और मुस्कान, दूसरे गुट की अंजुम, रिहाना ,फरजाना और रिजवाना को शांतिभंग करने का आरोपी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया । एसडीएम ठाकुरद्वारा के अवकाश पर होने के कारण पुलिस ने उन्हें एसडीएम कांठ की कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें