इनसे से कुछ ट्रेनें अब बी परिवर्तित मार्ग से चल रही हैं। छपरा में इंटरलॉकिंग के कारण परिवर्तित मार्ग की व्यवस्था नौ से 14 जनवरी तक जारी रहेगी। इसके कारण करीब 14 हजार यात्रियों का सफर प्रभावित होगा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि आठ जनवरी को चलने वाली (15651) गुवाहटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज, पनिहावा, गोरखपुर के रास्ते चलेगी। (13019) हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस आठ जनवरी से 13 जनवरी तक चपागुड़ी-खैरह-थावे-सिवान-गोरखपुर होकर चलेगी। (15903) डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस खैरह-थावे-गोरखपुर होकर चलेगी। (14016) आनंदविहार-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस 12 जनवरी को वाराणसी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर-पाटलीपुत्र-सोनपुर होकर चलेगी। (15280) आनंदविहार-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस 12 जनवरी को गोरखपुर-पनिहावा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर होकर चलेगी। (15622) आनंदविहार-कामाख्या एक्सप्रेस 12 जनवरी को गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे होकर चलेगी।
देरी से चलेंगी ये ट्रेनें
आठ जनवरी को चलने वाली (15903) डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस आठ जनवरी को डिब्रूगढ़ से ढाई घंटे की देरी से चलेगी। 12 जनवरी को जम्मूतवी से बरौनी के लिए चलने वाली (12492) मोरध्वज एक्सप्रेस जम्मूतवी से तीन घंटे देरी से चलेगी। 12 जनवरी को चलने वाली (15934) अमृतसर-तिनसुकिया एक्सप्रेस अमृतसर से ढाई घंटे की देरी से चलेगी। 13 जनवरी को न्यू जलपाईगुड़ी से नई दिल्ली जाने वाली (12523) नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से ढाई घंटे की देरी से चलेगी। 13 जनवरी को चलने वाली (15909) डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ से ढाई घंटे देरी से चलेगी।