फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: राजधानी समेत छह ट्रेनें लेट, चार चंदौसी होकर चलीं, लूप लाइन निर्माण के चलते बदला गया रूट

Sun, 23 Jun 2024 08:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रेलवे रामपुर और बरेली के बीच लूप लाइन का निर्माण करा रहा है। इसके चलते कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। उधर राजधानी एक्सप्रेस समेत छह रेलगाड़ियों का संचालन देरी से हुआ। 
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर-बरेली के बीच लूप लाइन निर्माण के कारण रेलयात्रियों की परेशानी 26 जून तक बढ़ गई है। शनिवार को राजधानी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें डेढ़ घंटा देरी से चलीं। जबकि गरीबरथ, असम असम एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों को रामपुर के स्थान पर चंदौसी होकर चलाया गया।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि 20 से 26 जून तक ब्लॉक लिया गया है। इस बीच नॉन इंटरलॉकिंग व लूप लाइन निर्माण किया जाएगा। शनिवार को (20504) नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 75 मिनट, (15211) डिब्रूगढ़-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 75 मिनट लेट पहुंची। 

(12204) अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस 75 मिनट, (04096) आनंदविहार-अयोध्या स्पेशल एक्सप्रेस तीन घंटे, (12326) नंगलडैम-कोलकाता एक्सप्रेस 45 मिनट, (15128) नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से चली। यात्रियों को मुरादाबाद स्टेशन पर काफी इंतजार करना पड़ा।

इन ट्रेनों का बदल गया रूट

12204      अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस वाया चंदौसी

विज्ञापन

15909       डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस वाया चंदौसी
12369       हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस वाया चंदौसी
15910       लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस वाया चंदौसी

अंबाला से सहरसा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

अंबाला से सहरसा के बीच मुरादाबाद होते हुए सोमवार 24 जून को एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। (04520) अंबाला छावनी-सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन अंबाला रेल मंडल करेगा। यह ट्रेन केवल एक फेरा लगाएगी।

इसमें थर्ड एसी, स्लीपर व जनरल कोच शामिल रहेंगे। अंबाला से सोमवार शाम 745 बजे चलकर बुधवार सुबह 415 बजे सहरसा पहुंचेगी। रास्ते में मंडल के मुरादाबाद व बरेली स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें