फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चार घंटे लेट चलेंगी अवध असम समेत छह ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर रेलवे स्टेशन पर वर्षों पुराना फुटओवर ब्रिज हटाया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने 16 मई को मेगा ब्लॉक लिया है। इस ब्लॉक के कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली छह ट्रेनें 15 मई को चार घंटे देरी से चलेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी क सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 16 मई को सुबह सात बजे से दोपहर 140 बजे तक रामपुर स्टेशन यार्ड में यह मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान (13152) जम्मूतवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस 15 मई को जम्मूतवी से चार घंटे देरी से चलेगी। (15652) जम्मूतवी-गाजीपुर एक्सप्रेस 15 मई को जम्मूतवी से चार घंटे देरी से चलेगी। (15910) लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस 15 मई को लालगढ़ स्टेशन से चार घंटे देरी से चलेगी। (15036) काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस 16 मई को काठगोदाम स्टेशन से छाई घंटे देरी से चलेगी। (25036) रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस 16 मई को रामनगर स्टेशन से छाई घंटे देरी से चलेगी। (05331) लालकुआं-मुरादाबाद पैसेंजर, (05332) मुरादाबाद-लालकुआं पैसेंजर 16 मई को निरस्त रहेगी। (12040) नई दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस 16 मई को कटघर-रामपुर-लालकुआं के स्थान पर कटघर-काशीपुर-लालकुआं होकर चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें