फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद होकर गुजरेंगी छह स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे ने छह और स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों का संचालन 17 नवंबर होगा।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि सहरसा से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। यह ट्रेन मुरादाबाद होते हुए सरहिंद जाएंगीं। 10 नवंबर को ट्रेन सरहिंद से रवाना होगी। दूसरी ट्रेन सहरसा से आनंद विहार जाएगी। यह ट्रेन मुरादाबाद मंडल में सीतापुर, मुरादाबाद में रुकेगी। इसके अलावा दरभंगा से 11 नवंबर को ट्रेन आनंद विहार के लिए चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव भी सीतापुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद में होगा। अमृतसर से रक्सौल के बीच 11 नवंबर को स्पेशल ट्रेन चलेगी। वहीं लखनऊ से दिल्ली के लिए 11,13, 15 व 17 नवंबर को स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसका ठहराव हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़ और साहिबाबाद में होगा। वाराणसी से दिल्ली के लिए 13 व 16 नवंबर को स्पेशल ट्रेन चलेगी, जबकि दिल्ली से वाराणसी के लिए 10,14 और 17 नवंबर को स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें